Advertisement
04 June 2021

कोविड 19 के नए मामलों में गिरावट जारी, एक दिन में 1.32 लाख नए मामले, 2713 मरीजों की मौत

देश में कोविड 19 के नए मामलों में गिरावट जारी है। भारत में कोविड 19 के 1,32,364 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,85,74,350 हुई। 2,713 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,40,702 हो गई है।

2,07,071 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,65,97,655 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,35,993 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,74,33,846 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,75,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Advertisement

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,75,286 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,41,09,448 हुआ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोविड 19, कोरोना वायरस, भारत में कोविड, covid 19, corona virus, covid in india
OUTLOOK 04 June, 2021
Advertisement