Advertisement
14 March 2025

अबीर-गुलाल से पूरा देश सराबोर; हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, राष्ट्रपति-पीएम ने देशवासियों को दी बधाई

देशभर में आज रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल तक लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की बधाई दे रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्रज की होली भी दुनियाभर में चर्चित है।

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी होली की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

Advertisement

राहुल गांधी ने दी होली की शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने होली की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में नई उमंग, नए उत्साह और ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मनाई होली

सीएम धामी ने प्राकृतिक रंगों से होली मनाने और पानी बचाने की अपील की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने कहा, इस बार होली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेकर मनाएं। प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें और जल संरक्षण करें।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर होली की धूम

काशी में होली का हुड़दंग

तमिलनाडु में भी होली की धूम

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा चौकियों (बीओपी) पर जवानों ने मनाई होली

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा चौकियों (बीओपी) पर तैनात बीएसफ के जवानों ने होली मनाई। महानिरीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि यहां मौजूद सभी जवान देश की सुरक्षा में लगे हैं। मैं उन्हें और उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं जानता हूं कि उनके परिवार एक-दूसरे से हजारों मील दूर हैं, लेकिन पूरा देश उनके साथ है।

बीएसएफ जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मनाई होली

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Abir-Gulal, Holi festival, Holi, President Droupadi Murmu, PM Narendra Modi, congratulated the countrymen
OUTLOOK 14 March, 2025
Advertisement