Advertisement
09 September 2023

जी 20 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज में नहीं शामिल होंगी ये हस्तियाँ

भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित जी 20 समिट के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया है। इसी क्रम में दुनियाभर से आए विशिष्ट मेहमानों के आतिथ्य सत्कार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुर्मू की मेजबानी में जी 20 के अतिथियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जा रहा है। 

पीटीआई ने सूत्रों ने बताया, अलग-अलग तरह की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है। इस रात्रिभोज के लिए तैयार की गई खाने की लिस्ट में ऐसे व्यंजन शामिल किए गए हैं जो भारत में मॉनसून के दौरान खाए जाते हैं।खाना विशेष रूप से बनाए गए चांदी के विशेष बर्तन में परोसा जाएगा। शिखर सम्मेलन के लिए 200 कारीगरों ने चांदी के लगभग 15,000 बर्तन तैयार किए हैं।

हालांकि इस रात्रिभोज को लेकर भी विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है।इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं में रोष है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कहा है कि ऐसा तभी होता है, जब लोकतंत्र की नींव कमजोर हो जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी रोष को प्रकट करते हुए कांग्रेस के कई मुख्यमंत्री रात्रिभोज में शामिल नहीं हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्रियों को डिनर में शामिल होने या न होने को लेकर कोई निर्देश तो नहीं दिया है। फिर भी सीएम सिद्धारमैया, सीएम भूपेश बघेल, सीएम अशोक गहलोत अपनी व्यस्तता के कारण दिल्ली नहीं आ रहे हैं। सीएम सुक्खू हालांकि रात्रिभोज में शामिल होंगे। 

Advertisement

इसके अतिरिक्त पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित जी20 रात्रिभोज में 'स्वास्थ्य कारणों' से शामिल नहीं होंगे।सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्रियों और विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित अन्य को भव्य रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया था। मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा दोनों ने रात्रिभोज में शामिल होने में असमर्थता के बारे में केंद्र सरकार को सूचित कर दिया है। 

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी, तेलंगाना सीएम केसीआर, ओडिशा सीएम नवीन पटनायक भी रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। विपक्ष से सीएम अरविंद केजरीवाल,भगवंत मान,ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन भी रात्रिभोज में शामिल होंगे। रात्रिभोज में विदेशी मेहमानों के लिए ये विदेशी डिश भी होंगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: G20 summit, G20 summit India, Bharat, Dignitaries will not attend president draupadi murmu special dinner, Indian politics, international politics,
OUTLOOK 09 September, 2023
Advertisement