Advertisement
25 March 2015

सिख दंगाः टाइटलर के पक्ष में तीसरी बार क्लोजर रिपोर्ट

सिख दंगाः टाइटलर के पक्ष में तीसरी बार क्लोजर रिपोर्ट | पीटीआइ

पीड़ित के वकील ने जांच एजेंसी द्वारा मामला बंद करने संबंधी रिपोर्ट दाखिल किए जाने का विरोध करते हुए सवाल किया कि क्यों यह गोपनीय तरीके से किया गया। सीबीआई ने कहा कि एक सत्रा अदालत के निर्देश पर उसने मामले में और जांच की तथा इसे बंद करने के लिये रिपोर्ट दाखिल की है। अप्रैल 2013 में एक सत्र अदालत ने मामला बंद करने के लिये दाखिल सीबीआई की रिपोर्ट खारिज करते हुए इसमें और जांच करने का निर्देश दिया था।

सीबीआई पहले भी मामले को बंद करते हुए टाइटलर को दो बार क्लीन चिट दे चुकी है। सीबीआई की मामला बंद करने संबंधी नवीनतम रिपोर्ट मुख्य मेटोपोलिटन मजिस्टेट के समक्ष दाखिल की गयी। उन्होंने बाद में इसे अतिरिक्त मुख्य मेटोपोलिटन मजिस्टेट सौरभ प्रताप सिंह के पास भेज दिया।

एसीएमएम ने पीड़ित और शिकायतकर्ता लखविंदर कौर को 27 मार्च के लिए नोटिस जारी किया। कौर के पति बादल सिंह 1984 के दंगों में मारे गए थे।

Advertisement

अदालत ने कहा कि रिकार्ड पर गौर करने से पता लगता है कि आरोपी जगदीश टाइटलर के संबंध में पहले भी मामला रद्द करने की रिपोर्ट दाखिल की गई थी।

TAGS: सिख विरोधी दंगों, जगदीश टाइटलर, सीबीआई, अदालत
OUTLOOK 25 March, 2015
Advertisement