Advertisement
25 September 2016

उरी से सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मुहम्‍मद के दो गाइड को किया गिरफ्तार

उरी से सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मुहम्‍मद के दो गाइड को किया गिरफ्तार | google

पीओक में चल रहे आतंकी कैंपों से ट्रेनिंग लेने के बाद आतंकवादियों को सीमा पार कराने में गाइड की मदद ली जाती रही है। इस गिरफ्तारी को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है। हालांकि, गिरफ्तारी के वक्त इन लड़कों के पास से किसी प्रकार का हथियार नहीं मिला। साहिल की उम्र 15 साल है और यासीन की 16 साल।


बीएसएफ और आर्मी के जॉइंट ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गाइड पाक अधिकृत कश्मीर के रहने वाले हैं। एक का नाम अहसान खुर्शीद है जबकि दूसरे का नाम फैसल हुसैन आवान है। दोनों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि जैश के सरगना अजहर और उसके भाई ने पाक अधिकृत कश्मीर में आकर दोनों को भारत के अंदर घुसपैठ कराने के लिए दो साल पहले ट्रेनिंग दी थी।

ये दोनों लाइन ऑफ कंट्रोल के पास भारत के अंदर आतंकियों की घुसपैठ कराने में रूट के लिए मदद करते थे। जांच एजेंसी, आर्मी और बीएसएफ की  जॉइंट टीम दोनों से पूछताछ कर रही हैं। आपको बता दें कि हाल में उरी पर हुए आतंकी हमले में सेना के 18 जवानों की मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरे कश्मीर में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा बल दिन रात चौकसी में लगे हुए हैं। सीमा पर बीएसएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है।

TAGS: उरी, सुरक्षा बल, जैश ए मुहम्‍मद, आतंकवाद, एजेंसी, पीएम मोदी, uri, pm modi, jaish a Muhammad, terrorist, pm modi
OUTLOOK 25 September, 2016
Advertisement