Advertisement
23 July 2021

पंजाब: नवजोत सिद्धू की ताजपोशी समारोह में जा रहे कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, दर्जनों घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यभार ग्रहण समारोह के लिए कार्यकर्ताओं की चंडीगढ़ जा रही बस शुक्रवार सुबह मोगा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई वहीं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। 

जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा में सुबह करीब 7:55 बजे दो बसों की बीच टक्कर हो गई जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक बस राज्य परिवहन विभाग की थी और दूसरी निजी मिनी बस थी। घटना के बाद ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, सिविल अस्पताल मोगा के उपायुक्त संदीप हंस, डीएसपी धर्मकोट सरदार सुबेग सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी है कि यह बस सिद्द के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही थी।

Advertisement

हादसे की जानकारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मोगा जिले में बस दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ जिसमें 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। डीसी मोगा को सभी घायलों को तुरंत पूरा इलाज मुहैया कराने और सरकार को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें - नरम पड़े अमरिंदर, सिद्धू से की मुलाकात, क्या अब खत्म हो जाएगी तनातनी

 

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज चंडीगढ़ के पंजाब भवन में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी के विधायकों, सांसदों और राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चाय पर आमंत्रित किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मोगा बस दुर्घटना, पंजाब प्रदेश कांग्रेस, नवजोत सिंह सिद्धू, सिद्धू की ताजपोशी समारोह, कांग्रेसकार्यकर्ताओं की बस, Moga bus accident, Punjab Pradesh Congress, Navjot Singh Sidhu, Sidhu's coronation ceremony, Congress workers' bus
OUTLOOK 23 July, 2021
Advertisement