Advertisement
07 June 2022

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, 1 पाकिस्तानी सहित लश्कर के 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तान के एक आतंकी समेत लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में एक पाकिस्तानी था, जिसकी पहचान तुफैल के रूप में हुई है।

आईजीपी ने ट्वीट किया "एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल सहित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभी भी जारी है।"

 

TAGS: Lashkar-e-Taiba (LeT) militants, Pakistan, encounter, Kupwara district, Jammu and Kashmir
OUTLOOK 07 June, 2022
Advertisement