Advertisement
20 October 2020

पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू- कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये।


पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि राष्ट्रीय रायफल(आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद पुलवामा के हरकरिपोरा काकपोरा में घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) शुरु किया।

उन्होंने कहा कि इलाके में छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाने तथा सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरु हुई। इस बीच एक घर में छिपा आतंकवादी पास के खेत में भाग गया और सुरक्षा बलों की गोलीबारी में वह मारा गया। इसी दौरान दूसरा आतंकवादी भी मारा गया। दोनों की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है।

Advertisement

प्रवक्ता ने कहा कि अभियान अभी चल रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए आस-पास के क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

 

TAGS: पुलवामा मुठभेड़, आतंकवादी, जम्मू कश्मीर, terrorists killed, encounter in Pulwama
OUTLOOK 20 October, 2020
Advertisement