Advertisement
25 May 2017

पाकिस्तान से भारत लौटी उज्मा, सुषमा ने ट्वीट कर किया स्वागत

FILE PHOTO

पाकिस्तान में उज्मा से एक पाकिस्तानी डॉक्टर ने जबरदस्ती शादी कर ली थी। मामले की सुनवाई भी पाकिस्तानी अदालत में चली जिसके बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उज्मा को भारत लौटने की अनुमति दे दी थी । उज्मा ने पिछले दिनों भारतीय उच्चायोग में शरण ली थी। अब उज्मा बाघा बॉर्डर से भारत लौट आई हैं।

सुषमा ने किया स्वागत

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उज्मा का स्वागत करते हुए लिखा कि तुम्हारे ऊपर अब तक जो भी बीती उसके लिए माफी।

Advertisement


क्या है मामला?

उज्मा ने इस्लामाबाद अदालत में अपने पति ताहिर अली के खिलाफ याचिका दायर की, उसने अपने पति पर शादी करने के लिए बंदूक तानकर मजबूर करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। अदालत के एक अधिकारी के अनुसार महिला ने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह शादी के लिए नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान आई थी।

TAGS: Ujma, returns, Pakistan, India, Sushma, tweeted, welcome
OUTLOOK 25 May, 2017
Advertisement