Advertisement
07 December 2019

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत अत्यधिक जलने से हुईः पोस्टमार्टम रिपोर्ट

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत अत्यधिक जलने से हुईः पोस्टमार्टम रिपोर्ट

उन्नाव रेप पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत अत्यधिक जलने से घायल होने के कारण हुई। सफदरजंग अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी है।

पीड़िता की कल रात मौत हुई थी

23 वर्षीय पीड़िता को शनिवार की सुबह पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। आग से जलाने वाले लोगों में उसके साथ बलात्कार करने के दो आरोपी भी शामिल थे। इसके कारण पीड़िता 90 फीसदी जल गई। इसके बाद उसे लखनऊ के केएमसी अस्पताल भेजा गया, ‌फिर वहां से हवाई जहाज से नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी कल देर रात मौत हो गई।

Advertisement

शरीर पर कोई और निशान नहीं मिला

डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आग से बहुत ज्यादा झुलसने के कारण पीड़िता की मौत हुई। आज सुबह अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर कोई बाहरी निशान, जहर देने या गला घोंटने के चिन्ह नहीं मिले।

भाई ने कहा- दोषियों को मार दो या फांसी चढ़ा दो

युवती के शव को एंबुलेंस के जरिये उन्नाव जिले में उसके गांव ले जाया जा रहा है। उन्नाव गैंग रेप पीड़िता के भाई ने कहा कि उसकी बहन को न्याय तभी मिलेगा जब सभी आरोपियों को वहीं पहुंचा दिया जाए, जहां उसकी बहन चली गई। पीड़िता ने अपने भाई से कहा था कि मुझे बचा लो। भाई ने कहा कि वह दुखी है कि वह अपनी बहन को बचा नहीं पाया। उसकी बहन के दोषियों को या तो एनकाउंटर में मार दिया जाए या फिर फांसी पर चढ़ाया जाए।

पीड़िता के भाई ने कहा कि दोषियों को जीने का कोई हक नहीं हैं। हम उन्नाव जाएंगे। आरोपियों ने मेरी बहन को पहले ही जला दिया। अब हम उसका अंतिम संस्कार करेंगे।

TAGS: Postmortem report, Unnao rape, burn injuries, Safdarjung hospital
OUTLOOK 07 December, 2019
Advertisement