Advertisement
03 February 2021

राज्य सभा में मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे हैं सदस्य, उप राष्ट्रपति बोले मानी जाएगी अवमानना

file photo

संसद में बजट सत्र चल रहा है, जहां राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन में सदस्यों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि इसे सदन की अवमानना माना जाएगा।

नायडू ने बुधवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए सदस्यों से कहा कि सदन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अफसोस जाहिर किया कि कुछ सदस्य सदन में मोबाइल फोन से कार्यवाही का वीडियो बना रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर वितरित कर रहे हैं। सभापति ने कहा कि सदस्यों को राज्यसभा चैंबर के अंदर इस तरह की अनुचित गतिविधियों से दूर रहना चाहिए। सदन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल वर्जित है।

उन्होंने सदस्यों से सदन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देते हुए कहा कि यह सदन की नियमावली के विपरीत है। जो सदस्य ऐसा करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। सदस्य के इस कृत्य को इसे सदन की अवमानना माना जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: वैकैया नायडू की चेतावनी, संसद में मोबाइल फोन, सभापति एम वैकैया नायडू, संसद में बजट सत्र, संसद में बैन मोबाइल, Mobile phones in Parliament, Chairman M Vaikaiya Naidu, Budget session in Parliament, Ban mobiles in Parliament, Vaikaiya Naidu's warning
OUTLOOK 03 February, 2021
Advertisement