Advertisement
26 March 2015

विकास स्वरूप विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता

एजेंसी

स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म बनी तो विकास स्वरूप आमजन के बीच चर्चा में आ गए थे। उनकी किताब क्यू एंड ए पर ही स्लमडॉग मिलेनियर बनी थी। यही विकास स्वरूप विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बनाए गए हैं। स्वरूप 18 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। वह विदेश सेवा के 1985 बैच के अकबरूद्दीन का स्थान लेंगे। 

खबर है कि अकबरूद्दीन लंदन में हाइ कमीश्नर बनाए जा सकते हैं। फिलहाल  इस पद पर भूतपूर्व विदेश सचिव रंजन मथाई हैं, जिनका कार्यकाल इस साल के अंत तक खत्म हो रहा है। 

स्वरूप 1986 बैच के आइएफएस अफसर हैं। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्में स्वरूप वकीलों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इतिहास, दर्शन शास्त्र और सायकोलॉजी में डिग्री हासिल की है। अपने पहले ही उपन्यास क्यू एंड ए से वह बेहद चर्चित हुए थे। इस पुस्तक का करीब 43 भाषाओं में अनुवाद हुआ था। इसके बाद इसी पुस्तक पर स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म बनी जिसने सन 2004 में 11 अॉस्कर अवॉर्ड जीते थे। 

TAGS: विकास स्वरूप, क्यू एंड ए, विदेश मंत्रालय, स्लमडॉग मिलेनियर, इलाहबाद विश्वविद्यालय
OUTLOOK 26 March, 2015
Advertisement