Advertisement
11 October 2020

आरे कॉलोनी मामले में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस, प्रस्तावित कार शेड शिफ्ट: उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि आरे में प्रस्तावित मेट्रो कार शेड के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों के खिलाफ दर्ज़ मामलों को वे वापस लेते हैं। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि प्रस्तावित कार शेड को आरे से कंजूर मार्ग पर शिफ्ट कर दिया गया है। आरे कॉलोनी में पिछले साल पेड़ों की कटाई का जमकर विरोध हुआ था।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को राज्य के गृह विभाग को निर्देश दिया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिए जाएं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा था कि उद्धव ठाकरे ने राज्य के गृह विभाग को मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कैबिनेट की बैठक में मामलों को वापस लेने का अनुरोध किया गया और उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य मंत्रियों ने समर्थन किया।

Advertisement

आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया कि वे सतत विकास और हरित शासन के महत्व को प्राथमिकता देने और साकार करने तथा ऐसे मुद्दों का समर्थन करने के लिए गठबंधन सरकार के सभी कैबिनेट सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने पिछले साल दिसंबर में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद हरित कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामलों को वापस लेने का ऐलान किया था।

बता दें कि शीर्ष अदालत ने पिछले साल महाराष्ट्र सरकार को पेड़ों की कटाई रोकने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट का आदेश था कि पेड़ों की कटाई को तुरंत रोका जाए और आगे कोई भी पेड़ ना काटा जाए। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर महाराष्ट्र सरकार ने हामी भरी थी। आरे कालोनी के मुद्दे पर मुंबई की सड़कों पर प्रदर्शन भी हुए थे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: withdraw cases, registered, protester, metro car shed in Aarey. Aarey, Maharashtra, CM Uddhav Thackeray, आरे, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मेट्रो कार शेड
OUTLOOK 11 October, 2020
Advertisement