Advertisement
25 July 2020

कोरोना संकट: देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों में लगे साप्ताहिक लॉकडाउन

| File Photo

देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से  कई राज्यों में साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। करीब एक दर्जन से अधिक राज्य सरकारों ने आर्थिक गतिविधि को बल देते हुए इस विकल्प को चुना है। हालांकि, बिहार में बीते 16 जुलाई से लॉकडाउन है जबकि मणिपुर में 23 जुलाई से लॉकडाउन लागू किया गया है।

मध्यप्रदेश में एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं, राजधानी भोपाल में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए दस दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार पूरे प्रदेश में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन पर विचार कर रही है। 

उत्तरप्रदेश सरकार भी एक बार फिर साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है। वहीं, उत्तराखंड के चार जिलों में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया गया है। इन जिलों में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर शामिल है। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में सप्ताह में दो दिनों के लिए सभी दुकान और परिवहन को निलंबित कर दिया है।

Advertisement

 

सबसे खराब स्थिति इस वक्त महाराष्ट्र की है। राज्य में अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक कोविड के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। नागपुर में शनिवार को जनता कर्फ्यू की घोषणा की गई जबकि रविवार को सिर्फ जरूरी एवं आवश्यक गतिविधियां ही जारी रहेगी। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो पूर्ण रूप से लॉकडाउन को हटाने के पक्ष में नहीं हैं। 

 

TAGS: Weekend Lockdown, Several States, COVID Cases, Coronavirus, Lockdown, Unlock
OUTLOOK 25 July, 2020
Advertisement