Advertisement
26 April 2018

भारत का पहला प्रधानमंत्री कौन? गूगल हुआ कंफ्यूज...

ANI

इंटरनेट पर कुछ भी ढूंढना बेहद आसान हो गया है। यदि किसी प्रश्न पर कुछ भी समझ में न आए तो लोग फौरन गूगल पर सर्च लेते हैं। गूगल पर टाइप कीजिए और जवाब सामने। लेकिन हमेशा जवाब सही मिले यह जरूरी नहीं है। हाल-फिलहाल कुछ ऐसा ही माजरा हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक,'भारत के पहले पीएम'  टाइप करने पर गूगल पर जवाहरलाल नेहरू का नाम दिखाई दिया और विकिपीडिया का लिंक आ गया। इसमें सबकुछ आम था मगर फोटो अलग दिखाई दी।

लोगों ने जब अंग्रेजी में India first PM टाइप किया तो वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर देख लोग हैरान हो गए।

Advertisement

गूगल पर जवाहरलाल नेहरू के नाम के साथ बगल में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर दिख रही थी। इसके साथ ही नीचे भारत के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट दिख रही थी।

बुधवार को यह वाकया हुआ। धीरे-धीरे ये खबर सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया। कई यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ ने स्क्रीनशॉट्स के साथ पोस्ट भी किए। इनमें से कुछ लोग ऐसे थे जो इस गलती के लिए गूगल को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। हालांकि गुरुवार सुबह तक ये गलती सुधार ली गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Who is the first Prime Minister of India?, Wrong answer, Google
OUTLOOK 26 April, 2018
Advertisement