Advertisement
16 July 2018

फ्रांस के वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्यों ट्विटर पर ट्रोल हुईं किरण बेदी?

फ्रांस ने रविवार को फीफा विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दमदार मानी जा रही क्रोएशिया टीम को 4-2 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का मौका हासिल किया। देश दुनिया ने फ्रांस को इस सफलता पर बधाइयां दी। इसी कड़ी में पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने भी बधाई दी, लेकिन वह टि्वटर पर ट्रोलर्स से घिर गईं।

दरअसल, किरण बेदी की आलोचनाओं के पीछे वजह थी उनके ट्वीट करने का अंदाज। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पुडुचेरी पूर्व में फ्रांसीसी उपनिवेश का हिस्सा था। ऐसे में फ्रांस के वर्ल्ड कप जीतने पर पुडुचेरी के लोगों को भी बधाई।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “हम पुडुचेरीवासियों (जो पूर्व में फ्रांस के क्षेत्र का हिस्सा थे) ने वर्ल्ड कप जीत लिया है। बधाई दोस्तों। फ्रांस की क्या शानदार मिश्रित टीम थी। खेल जोड़ता है।”

Advertisement

लेकिन ट्वीटर पर लोगों को यह नागवार गुजरा। कई लोगों ने तो इसे राष्ट्रविरोधी तक करार दिया। अभिषेक राजा नाम के एक यूजर ने लिखा, “मेडम हम सब भारतीय हैं। आपको अपने इस पब्लिसिटी स्टंट को रोकने की जरूरत है।”

मिथिलेश नाम के एक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, “..और हम (पूर्व इंग्लिश) भारत द्वारा टी 20 श्रृंखला में हार गए।”

राहुल पांडेय ने लिखा कि मैडम वो सब तो ठीक है.. पुडुचेरी की सड़कें और ट्रैफिक भी फ्रांस जैसा ही करवा दो.. बड़ी कृपा होगी।

चंद्रदीप ने ट्वीट किया, “किसी की जीत में बधाई देना बुरी बात नहीं लेकिन उस जीत में अपने हिस्से का अधिकार जताने के लिये अपनी समाप्त दासता को जोड़ना उचित है क्या?”

 

 

TAGS: Kiran Bedi, trolled, Twitter, winning, World Cup, France
OUTLOOK 16 July, 2018
Advertisement