Advertisement
22 February 2015

मोदी गुजरात दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे?

फोटो-गूगल

दिग्विजय ने दावा किया कि आज धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा को चुनौती दी जा रही है। हमारे लिए धर्मनिरपेक्षता का मतलब सर्व धर्म समभाव है। और अब प्रधानमंत्री कांग्रेस की जगह लेने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन क्या किसी का स्वभाव बदल सकता है ?

सिंह ने यहां जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में कहा,  श्रीमान मोदी अब सहिष्णुता की बात कर रहे हैं। वह अल्पसंख्यकों के अधिकारों की बात कर रहे हैं।

सांप्रदायिक होने के लिए मोदी पर हमला बोलते हुए सिंह ने सवाल कि­­­­या कि क्या उन्हें वर्ष 2002 के गुजरात दंगों पर अफसोस है या क्या पीडि़तों को न्याय दिलाया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा,  मैं उनसे पूछना चाहता हूं। क्या वह इस बात का पश्चाताप कर रहे हैं कि गुजरात दंगों में हजारों मासूम लोग मारे गए ? क्या वह 2002 के दंगों के पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए तैयार हैं? ये वे मुद्दे हैं जिनका जवाब मोदी को पहले देना चाहिए।

सिंह ने मोदी से यह भी सवाल किया कि क्या वह मुजफ्फरनगर दंगों में आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार हैं या क्या वह देश को बांटने वाली रामजादा और टिप्पणी करने वाली केंद्रीय मंत्री को हटाएंगे?

TAGS: मोदी, दिग्विजय सिंह, गुजरात, दंगा, न्याय, धर्मनिरपेक्षता, कांग्रेस, बीजेपी
OUTLOOK 22 February, 2015
Advertisement