Advertisement
24 October 2020

देश में कोरोना मामले 78 लाख के पार, 24 घंटे में 53 हजार नए मरीज, 650 की गई जान

पीटीआइ

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट के बाद एक बार फिर नए मरीजों की संख्या 50 हजार से ज्यादा बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में 53,370 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 650 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है।  देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गई है। एक्टिव केस भी सात लाख से कम हैं। हालांकि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 78 लाख 14 हजार हो गई है। इनमें से एक लाख 17 हजार 956 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में #कोरोना के 53,370 नए मामले सामने आए, कुल मामले 78,14,682 हो गईं। 650 नई मौतों के बाद कुल मौतें 1,17,956  हो गईं। पिछले 24 घंटे में 14,829 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 6,80,680 हो गए। 67,549  नए डिस्चार्ज के साथ ठीक हुए मामले 70,16,046  हो गए

एक्टिव केस के मुकाबले दस गुना ज्यादा रिकवरी

Advertisement

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या दस गुना ज्यादा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, शुक्रवार को (23 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,13,82,564 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 12,69,479 सैंपल कल टेस्ट किए गए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

देश के 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 से कम एक्टिव केस हैं। केवल केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 50,000 से ज्यादा एक्टिव मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, मृत्यु दर गिरकर 1.51% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी 10 फीसदी से कम है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 89 फीसदी है, भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 53370 new COVID-19 infections, India, total cases, surge to 7814682, 650 new deaths, toll mounts, 117956., देश, कोरोना मामले, 78 लाख के पार, 24 घंटे, 53 हजार नए मरीज, 650 की गई जान
OUTLOOK 24 October, 2020
Advertisement