Advertisement
28 May 2017

जानकर हो जाएंगे हैरान, इस विषय की पढ़ाई करना चाहती हैं सीबीएसई की टॉपर...

Twitter

नोएडा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की रक्षा ने 100 में 99.6 प्रतिशत मार्क्स स्कोर किए हैं। रक्षा ने 500 में से 498 अंक अर्जित किए। कुलमिलाकर रक्षा के केवल दो अंक ही कटे हैं।


रक्षा ने लोगों का भ्रम दूर किया

Advertisement

अधिकतर मैथ्स या सांइस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को टॉपर बनते देखा गया है। लेकिन इस बार की टॉपर रक्षा गोपाल कला संकाय से आती हैं। रक्षा गोपाल ने लोगों के इस भ्रम को भी दूर किया है कि आर्ट्स वाले कभी टॉप नहीं कर सकते। रक्षा ने दिखाया है कि आर्ट्स स्ट्रीम से भी बेहतर परिणाम लाए जा सकते हैं।


 

अपने करियर के संबंध में रक्षा ने मीडिया को बताया कि वे पॉलिटिकल साइंस से एमए करना चाहती हैं।

रक्षा गोपाल का यह निर्णय एक बड़े उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है, जहां लोग 12वीं के बाद प्रोफेशनल कोर्सेस को तवज्जो देते हैं वहीं इन्होंने समाजिक विज्ञान जैसे विषय को आगे की पढ़ाई के लिए चुना है।

TAGS: Surprised, CBSE, Topper, Study, Subject, Raksha Gopal
OUTLOOK 28 May, 2017
Advertisement