Advertisement
20 April 2018

मुख्यमंत्री के तौर पर योगी का फेसबुक पेज सबसे ज्यादा लोकप्रिय

FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फेसबुक पेज देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अधिक लोकप्रिय रहा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक. सोशल मीडिया प्लेटफार्म की ओर से जारी रैंकिंग में योगी का पेज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से अधिक लोकप्रिय रहा।

उत्तर प्रदेश सरकार को फेसबुक की ओर से भेजे गये संदेश में सोशल मीडिया के प्रतिनिधि ने कहा कि हमने हाल ही में भारतीय सरकारी विभागों, मंत्रालयों, राजनीतिक दलों में शीर्ष पर रहे फेसबुक पेज के आंकडे़ जारी किये हैं। ये आंकडे़ एक जनवरी से 31 दिसंबर 2017 के बीच विभिन्न फेसबुक पेज की लोकप्रियता को दर्शाते हैं। ये आंकडे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुए संवाद, बातचीत, प्रतिक्रिया, शेयर और टिप्पणियों पर आधारित हैं।

Advertisement

प्रतिनिधि ने कहा कि आपको जानकर खुशी होगी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का फेसबुक पेज भारतीय मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में शीर्ष पर है। उनके पेज को लाइक करने वालों की संख्या 5,460,327 है।

 

 

TAGS: Yogi's Facebook page, Chief Minister, most popular, BJP
OUTLOOK 20 April, 2018
Advertisement