Advertisement
02 July 2017

गैंगरेप पीड़िता पर फिर फेंका एसिड, नौ साल में पांचवीं बार हमला

google

इससे पहले 23 मार्च को गैंगरेप पीड़िता को ट्रेन में तेजाब पिलाने की कोशिश की गई थी। उस समय महिला इलाहाबाद-लखनऊ गंगा-गोमती एक्सप्रेस से ऊंचाहार के तवाईयाधनी गांव से लखनऊ जा रही थी। चारबाग स्टेशन पर उतरने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि मोहनलालगंज के पास कुछ गुंडों ने उसे जबर्दस्ती तेजाब पिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर तेजाब उस पर फेंक दिया। महिला बोल नहीं पा रही थी। उसने कागज पर लिखकर आपबीती बताई और शिकायत दर्ज कराई। बाद में उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

पांचवी बार किया हमला

45 साल की इस महिला पर बीते नौ साल में यह पांचवां हमला है। 2008 में दो लोगों ने प्रॉपर्टी विवाद के बाद उसका गैंगरेप किया था। 2012 में उस पर चाकू से हमला किया गया। 2013 में उस पर एसिड फेंका गया। पिछले साल दिसंबर में उसकी बेटी से रेप करने की धमकी भी उसे दी गई थी।

TAGS: acid, attack, gangrape, victim, गैंगरेप, एसिड, पांचवीं बार
OUTLOOK 02 July, 2017
Advertisement