Advertisement
16 May 2016

पहले अासाराम ने बताया कानून को अंधा, अब समर्थकों का हंगामा, चाहते हैं रिहाई

google

समर्थकों ने पुलिस स्टेशन के आसपास कई गाड़ियां तोड़ीं और पुलिस स्टेशन पर पथराव किया। इसमें सात पुलिसवाले घायल हो गए हैं। साथ ही इसमें कई आसाराम समर्थक भी घायल हुए हैं। अभी पिछली 13 मई को ही आसाराम ने कोर्ट में सुनवाई के बाद अदालत कक्ष से बाहर आते हुए कहा था कि देश का कानून ‘अंधा’ है। उन्होंने आरोप लगाया था कि यहां किसाी को भी जेल में ठूंस दिया जाता है। एक लड़की के बयान को तरजीह दी जा रही है। उसकी वजह से लाखों लोगों को परेशान किया जा रहा है। आसाराम ने दावा किया कि वह दर्जनों बीमारियों से पीड़ित हैं और इसके लिए उन्‍हें विशेष चिकित्सा की जरूरत है। आरोपी आसाराम ने कहा कि वह काफी बीमार हैं। उनकी उम्र का ख्‍याल रखना चाहिए। और उन्‍हें रिहा कर देना चाहिए।
आसाराम के छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की एक नाबालिग लड़की ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने जोधपुर के नजदीक अपने आश्रम में उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की की शिकायत के बाद जोधपुर पुलिस ने 31 अगस्त 2013 को आसाराम को गिरफ्तार किया और तब से वह जेल में हैं।

 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आसाराम, कानून अंधा, दिल्ली, पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन, बापू की रिहाई, बवाल, asaram, supporter, hooligsm, parliament police station
OUTLOOK 16 May, 2016
Advertisement