Advertisement
14 May 2016

आसाराम ने कहा, देश का कानून अंधा हो गया, एक लड़की के पीछे लाखों लोग परेशान

google

नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में बंद आसाराम ने जोधपुर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान कहा कि देश में किसी को भी पकड़कर जेल में ठूंस दिया जाता है। एक लड़की की वजह से लाखों बेटियों को दुख में डाल दिया गया है। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। उन्होंने कहा  कि जेल के अंदर उनकी बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके लिए जेल में लगे जैमर को उन्‍होंने दोषी ठहराया। आसाराम ने कहा कि डॉक्टरों ने पहले उनकी चार बीमारियों के बारे में बताया था। अब इनकी संख्या बढ़कर छह हो गई है। पता नहीं और कितनी बीमारियां जेल में लगेंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नाबालिग से यौन उत्पीड़न, जोधपुर जेल, आसाराम, कानून, jodhpur jail, asharam, sexual exploitation, under age girl.
OUTLOOK 14 May, 2016
Advertisement