Advertisement
29 November 2016

नए नोट में वाम से दक्षिणमुखी हुए बापू

google

नए नोटों मेंं और परिवर्तन किए गए हैं। पुराने नोटों से तुलना करने पर पता चलता है कि नए नाेट बिना किसी कॉन्सेेप्‍ट के बनेे हुुए लगतेे हैंं। नोट पर आपको कई ऐसी संरचना मिल जाएंगी जिनका आपस में कोई संबंध नहीं है।

नोट पर महात्मा गांधी, चन्द्रयान, स्वच्छ भारत लोगो, हाथी, कमल, मोर का पैटर्न और भी कई चीजें हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि नोट को छापने से पहले यह नहीं सोचा गया कि आखिर किन चीजों को और क्यों रखा जाए? इनका आपस में क्‍या तारतम्‍य है।

राष्ट्रीय पशु शेर है लेकिन इसे जगह नहीं दी गई है बल्कि हाथी को स्‍थान दिया गया है। जबकि हाथी हमारा राष्‍ट्रीय पशु नहीं है। 

Advertisement

नोट को डिजाइन करने में एक सी प्रक्रिया का फॉलो नहीं किया गया है। 2000 के नए नोट को न तो आप आधुनिक कह सकते हैं न ही पुराने समय का। पुराने नोटों में एक समायोजन दिखता था। 2000 के नए नोट में इसकी साफ कमी है। इसे लोग चूरन का नोट कहकर तंज भी कस रहे हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नए नोट, महात्‍मा गांधी, दक्षिणमुखी, वामपंथी, 2000 रुपए, पीएम मोदी, pm modi, new notes, left, right, vision, concept
OUTLOOK 29 November, 2016
Advertisement