Advertisement
24 July 2016

बिहार में भाजपा एमएलसी गिरफ्तार, ट्रेन में 12 साल की लड़की से की छेड़छाड़

google

टुन्‍नालाल पूर्वांचल एक्सप्रेस की एसी टू बोगी ए-1 में सफर कर रहे थे। उनके बगल के बर्थ पर अपने पिता के साथ सफर कर रही 12 साल एक लड़की ने एमएलसी पर छेड़खानी का आरोप लगाया।  इस मामले में एमएलसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भाजपा ने कार्रवाई करते हुए पांडेय को निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। पांडेय ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि वो अपना चार्जर निकाल रहे थे तभी लड़की ने शोर मचा दिया। घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के सराय स्टेशन के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही जीआरपी ने हाजीपुर-जीआरपी थानाध्यक्ष संजय सिंह को सूचना दी। इस सूचना पर जीआरपी में हड़कंप मच गया। ट्रेन के हाजीपुर में रुकते ही एमएलसी को बोगी से उतारकर जीआरपी थाने में लाया गया। 

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के रहने वाले और थाईलैंड में व्यवसाय करने वाले विजय प्रकाश पांडेय अपनी बेटी और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ सफर कर रहे थे। वे हावड़ा से गोरखपुर जा रहे थे। उसी बोगी में पांडेय दुर्गापुर में सवार हुए और अपने बर्थ नंबर 43 पर सो गए। ट्रेन के हाजीपुर आने के पहले सराय स्टेशन के पास पांडेय ने बर्थ नंबर 46 पर सो रही 12 साल की लड़की के साथ छेड़खानी की। लड़की का कहना है कि वह सो रही थी। वह अचानक हड़बड़ा कर उठी और चिल्लाई। उसने पिता को घटना के बारे में बताया। पिता ने तुरंत ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी को पूरे मामले की जानकारी दी। एजेंसी 

 

Advertisement

 

TAGS: बिहार, सीवान, एमएलसी, टुन्‍ना पांडेय, हाजीपुर, जीआरपी, लड़की, छेड़छाड़, पुलिस, भाजपा, bihar, mlc, bjp, siwan, girl, exploitation, arrest, grp
OUTLOOK 24 July, 2016
Advertisement