Advertisement
09 May 2017

केजरीवाल पर कपिल मिश्रा के आरोप की सीबीआई जांच करेगी

google

अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा सीबीआई  को तीन शिकायतें देकर आए हैं। तीनों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पहले में केजरीवाल के रिश्तेदार की 50 करोड़ की लैंड डील के खिलाफ, दूसरे में आप नेताओं के विदेशी दौरे और तीसरे में केजरीवाल द्वारा 2 करोड़ के नकद लेन-देन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले पर कपिल मिश्रा ने कुछ और ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है कि कुछ नेताओं द्वारा बीसियों विदेश यात्राएं, चंदे के पैसों से सरकारी पैसों से और अवैध कैश से की गई हैं।

TAGS: आरोप, कपिल मिश्रा, आप, aap, cbi, kapil mishra
OUTLOOK 09 May, 2017
Advertisement