Advertisement
07 November 2016

सेक्‍स सीडी कांड, संदीप कुमार को मिली जमानत

google

दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार ने पूछताछ में अपने ओएसडी प्रवीन कुमार पर वीडियो लीक करने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने डेढ़ साल पहले एक महिला से संबंध होने की बात भी स्वीकार की।

पूर्व मंत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने डेढ़ साल पहले महिला से संबंध बनाए थे। उनके सुल्तानपुरी एफ ब्लाक स्थित दफ्तर में यह वीडियो बनाया गया था। उन्होंने वीडियो बनाने की हरकत को अपनी मूर्खता बताया।

पुलिस ने वीडियो लीक करने के बारे में भी संदीप कुमार से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि उनका ओएसडी रहा प्रवीन कुमार इस पूरी घटना के पीछे है। करीब छह माह पहले उन्होंने प्रवीन कुमार को हटा दिया था। इसके बाद प्रवीन ने वीडियो दिखाकर उनसे रुपये मांगे। जब बात नहीं बनी तो उसने वीडियो को लीक कर दिया।

Advertisement

सीडी कांड सामने आने के बाद मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संदीप कुमार को तत्‍काल मंत्री पद से हटा दिया था। फरवरी 2015 में मंत्री बनने के बाद संदीप कुमार चर्चा में आए थे। इन्‍होंने कहा था कि वह अपनी पत्‍नी का बहुत सम्‍मान करते हैं। उस दौरान उन्होंने सार्वजनिक तौर पर यह खुलासा कर मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था कि वह अपने दिन की शुरुआत पत्नी के पैर छूकर करते हैं।

TAGS: सीडी कांड, आप सरकार, संदीप कुमार, जमानत, तीस हजारी, court, aap, sandeep kumar, bail, cd scam
OUTLOOK 07 November, 2016
Advertisement