Advertisement
21 February 2017

हेलमेट नहीं होने पर चालान काटा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने में बवाल

google

वहीं सरकार की तरफ से मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि किसी को भी कानून को अपने हाथों में लेने का अधिकार नहीं है। मामले की जांच कराकर दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार पुलिसवालों ने किसी भाजपा कार्यकर्ता का भी चालान किया, जिसे लेकर विधायक के पति नरेंद्र मेघवाल और अन्य कार्यकर्ता थाने में हंगामा करने पहुंच गए। हंगामा बढ़ने लगा तो नरेंद्र मेघवाल सीआई को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद बवाल मच गया। पत्थर बाजी और लाठीचार्ज शुरू हो गया। सूचना मिलने पर सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने थाना अधिकारी और तीन अन्य को लाइन हाजिर कर दिया और विधायक के पति और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

TAGS: कोटा, भाजपा, राजस्‍थान, विधायक, चालान, थाना, पुलिस, kota, rajasthan, challan, mla, police, slap
OUTLOOK 21 February, 2017
Advertisement