Advertisement
24 January 2017

केजरीवाल के खिलाफ अनियमितता के आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू की गई

google

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

एनजीओ रोड्स एंटी करप्शन आर्गनाइजेशन :आरएसीओ: की तरफ से एक वकील किसलय पांडेय ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल, उनके रिश्तेदार और एक निर्माण कंपनी के मालिक सुरेंद्र कुमार बंसल और दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग में तत्कालीन कार्यकारी अभियंता पी के कथूरिया पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया।

Advertisement

सार्वजनिक निर्माण कार्यों की निगरानी का दावा करने वाले एनजीओ ने आरोप लगाया कि बंसल ने पीडब्ल्यूडी को जाली बिल सौंपे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पीडब्लयूडी को दिए गए दस्तावेज मनगढ़त और जाली हैं। इससे सरकारी खजाने को 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके बंसल और अन्य को काफी फायदा पहुंचाया। उनकी भूमिका की अवश्य जांच की जानी चाहिए। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अरविंद केजरीवाल, शिकायत, दिल्‍ली, आरोप, जांच, arvind kejariwal, complaint, delhi, accuse
OUTLOOK 24 January, 2017
Advertisement