Advertisement
05 March 2017

समय पर डिग्री पूरी नहीं कर सकने वाले छात्रों को डीयू नहीं देगी दूसरा मौका

समय पर डिग्री पूरी नहीं कर सकने वाले छात्रों को डीयू नहीं देगी दूसरा मौका | google

विशेष अवसर प्रावधान के तहत बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को अपनी अनुपस्थिति का तर्कसंगत एवं उचित कारण बताने पर अनुमति दी जाती थी कि वे वर्षों बाद भी लंबित परीक्षाएं दे सकें।

विश्वविद्यालय की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई कार्यकारी परिषद :ईसी: ने पिछले सप्ताह प्रावधान हटाने का फैसला करते हुए कहा कि छात्रों को समय पर डिग्री पूरी करनी चाहिए।

ईसी के सदस्य ने कहा, छात्रा यहां पढ़ने आते हैं। वह समय पर अपनी डिग्री पूरी क्यों नहीं कर सकते?

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि किसी वाजिब कारण जैसे कि स्वास्थ्य संबंधी कारण या शादी की वजह से छात्रा की बढ़ाई बाधित होती है तो उसे इसे पूरा करने के लिए कुछ अतिरिक्त समय दिए जाने का प्रावधान पहले ही है। उन्होंने कहा, इसके अलावा अवसर दिए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

इस तरह, डीयू के नियमानुयार अंडरग्रेजुएट छात्रों को नाम दर्ज कराने की तिथि से लेकर छह साल के भीतर अपनी डिग्री पूरी करनी होगी जबकि स्नातकोत्तर की डिग्री चार साल में पूरी हो जानी चाहिए।

एक दशक तक बहस का विषय रहा यह प्रावधान वर्ष 2012 में हटा दिया गया था लेकिन छात्रों के विरोध के बाद इसे फिर से लागू किया गया था। भाषा

TAGS: डीयू, परीक्षा, छात्र, पास, फेल, प्रस्‍ताव, du, examination, student, pass, failed, proposal
OUTLOOK 05 March, 2017
Advertisement