Advertisement
12 October 2016

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में ग्रेजुएशन किया अब भाजपा पीएचडी करने में जुटी : अन्‍ना

google

 

अन्ना हजारे ने सीकर में कहा कि देश को संविधान के आधार पर चलाना है और संविधान में चिन्ह पर चुनाव करवाने की व्यवस्था नहीं है, फिर क्यों चिन्ह आधारित चुनाव करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में केवल उम्मीदवार का नाम और उसकी फोटो होनी चाहिए।

हमारी लडाई सरकार से नहीं चुनाव आयोग से है। हजारे ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए चरित्रवान उम्मीदवारों के पक्ष में मत देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में ग्रेजुएशन किया और अब भाजपा पीएचडी करने में जुटी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचार के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने की चाबी मतदाताओं के हाथ में है। अन्ना ने आरक्षण को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि आजादी के समय इसकी जरूरत थी, लेकिन आज देश के लिए आरक्षण खतरा बनकर उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि नेताओं ने आरक्षण को वोट का हथियार बना लिया है। उन्होंने गोमांस मामले में नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 68 साल तक इनको गोमांस नजर क्यों नहीं आया, आज हर कोई एक-दूसरे पर आरोप लगा रहा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भ्रष्‍टाचार, कांग्रेस, भाजपा, अन्‍ना हजारे, समाजसेवी, सीकर, राजस्‍थान, sikar, corruption, congress, bjp, anna hazare, social service
OUTLOOK 12 October, 2016
Advertisement