Advertisement
16 September 2016

बीवी की लाश ढोने वाले दाना मांझी को मिले नौ लाख, बहरीन के शेख का मरहम

बीवी की लाश ढाेेने वाले दाना मांझी को मिले नौ लाख, बहरीन के शेख का मरहम | google

ओडिशा के कालाहांडी के रहने वाले दाना मांझी की लाश ढोंती तस्वीरें सोशल मीडिया और दुनिया भर की मीडिया में वायरल हो गईं तब बहरीन के शेख ने उनकी मदद करने का प्रस्ताव रखा था। मदद पाकर दाना उत्‍साहित थे। बहरीन के शेख के अलावा दाना की मदद के लिए एक एनजीओ भी सामने आया है।

चेक हासिल करने के बाद दाना ने कहा कि अब उनकी मंशा है कि उनकी बेटी को शिक्षा मिल सके। बता दें कि एक एनजीओ भी दाना मांझी की मदद के लिए आगे आया है। दिल्ली के फाइव स्टार होटल अशोक में दाना मांझी को लेकर कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज नाम की एनजीओ के लोग पहुंचे। बता दें कि दाना यहां भी अपने उन्हीं कपड़ों में नज़र आए जैसा कि उन्हें तस्वीरों में देखा गया था।

दाना मांझी के बच्चों को कलिंगा इंस्टीट्यूट एनजीओ ने अपने संस्थान में पढ़ाने का फैसला किया है। मांझी के तीन बच्चे 13 साल की चांदनी, 7 साल की सोनई और 4 साल की प्रमिला है। दाना मांझी ओडिशा के उस इलाके के रहने वाले हैं, जहां पर बारिश काफी कम होती है। यहां अकाल और सूखे के चलते जंगल और जमीन से वंचित आदिवासियों को गरीबी का जीवन जीना पड़ रहा है।

Advertisement

 

TAGS: दाना मांझी, आ‍ेडिशा, बहरीन, शव, नौ लाख, दिल्‍ली, dana manjhi, odisha, sheikh, dead body, 9 lac
OUTLOOK 16 September, 2016
Advertisement