Advertisement
27 November 2016

हैदराबाद पुलिस ने 2000 रुपए के 105 नकली नोट पकड़े

google

पुलिस ने दो कलर जेरॉक्स मशीनें भी इस गिरोह के पास से बरामद की हैं। साथ ही 50 हजार रुपए कैश भी बरामद किया है। यह गिरफ्तारी राचाकोंडा पुलिस आयुक्तालय में आने वाले इब्राहिमपटनम पुलिस थाना क्षेत्र में की गई है, जो हैदराबाद से करीब 35 किलोमीटर दूर है।

राचाकोंडा पुलिस कमिश्नर महेश भागवत ने कहा है कि इस गिरोह ने पहले छोटे नोट छापे और उन्हें बाजार में चलाया। उसके बाद गिरोह ने हाल ही में नोटबंदी के बाद जारी किए गए 2000 रुपए के नकली नोट छापने शुरू कर दिए।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार आरोपी इन 2000 के नोटों को बाजार में चलाने की फिराक में थे। इस गैंग का सरगना 28 साल का एक कसाई जमालपुर साईनाथ है।

TAGS: हैदराबाद, नकली नोट, पुलिस, गिरोह, fake currency, police, arrest, 2000 note, Hyderabad
OUTLOOK 27 November, 2016
Advertisement