Advertisement
17 February 2017

विदेशी महिला का प्रभु को ट्वीट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उठाए सवाल

google

रेल मंत्री इससे पहले कुछ और दावा करते कि एक विदेशी महिला ने उन्हेंव ट्वीट कर प्रतिष्ठित नई दिल्लीी रेलवे स्टेशन की स्थिति पर सवाल उठा दिए हैं।

विदेशी महिला मेरिलेन वार्ड ने ट्वीट में लिखा है, 'दलाल लोगों को बुरी तरह परेशान करते हैं। कुली ज्यादा पैसे मांगते हैं। प्री-पेड टैक्सी बूथ पर भी अच्छा व्यवहार नहीं होता।'

विदेशी महिला के ट्वीट पर मंत्रालय ने आनन-फानन में दिल्ली डिविजन के डीआरएम को इस मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा है। उल्ले खनीय है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना ढाई लाख से अधिक यात्री सफर करते है। मेरिलेन ने ट्वीट किया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सबसे बेकार रेलवे स्टेशन है। ट्वीट में उन्होंने बताया कि यहां दलालों ने उन्हें जबरन परेशान किया। जब कुली से सामान उठाने के लिए कहा, तो उसने दोगुने दाम वसूल किए।

Advertisement

रेल मंत्रालय ने ट्वीट की शिकायत पर ऐक्शन लेने के लिए डीआरएम दिल्ली को कहा, लेकिन ऐक्शन लेने की जगह उन्होंने महिला से पहले पीएनआर नंबर मांगा जबकि इन गतिविधियों को रोकने के लिए पीएनआर नंबर की कोई जरूरत नहीं है। पीएनआर नंबर तब आवश्यकक होता है, जब चलती ट्रेन में शिकायत दर्ज करानी हो।


TAGS: रेल मंत्री, सुरेश प्रभु, विदेशी महिला, ट्वीट, कार्रवाई, action, rail minister, foreign ladies, tweet, new delhi
OUTLOOK 17 February, 2017
Advertisement