Advertisement
21 March 2017

बूचड़खाने बंद हुए तो 12 हजार हो जाएंगे बेरोजगार

google

सूत्रों के अनुसार पूरे यूपी में अवैध मीट का कारोबार करीब 60 करोड़ रुपये प्रतिदिन का है। जबकि प्रदेशभर में 250 लाइसेंसधारी छोटी इकाई 475 करोड़ रुपये रोज का कारोबार करती हैं। अवैध मीट कारोबार में कत्लखानों से जुड़े मजदूरों की संख्या करीब 12 हजार है। जबकि लाइसेंस वाले कत्लखानों में 38 हजार दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। दिहाड़ी मजदूरों को अनुमानित 300 रुपये रोजाना मजदूरी मिलती है।

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अवैध और यांत्रिक कत्लखानों को बंद करने की बात कही थी। एक दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने भी कहा है कि जल्द ही अवैध और यांत्रिक कत्लखाने बंद किए जाएंगे। सभी यांत्रिक कत्लखाने लाइसेंस पर चल रहे हैं। जबकि आम बाजार में आ रहा मीट अवैध कत्लखानों से आ रहा है।

अलीगढ़, मेरठ, संभल, मथुरा, आगरा, कानपुर में अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर जल्द से जल्द अवैध कत्लखानों को बंद करने का फरमान सुना दिया है। जिसके चलते मेरठ में कुछ हंगामा भी हुआ था.

Advertisement

मेरठ के आम बाजार में 60 प्रतिशत भैंस का मीट सप्लाई करने व़ाले कारोबारी बताते हैं कि नगर निगम का और लाइसेंस से चलने वाले कत्लखाने शहरी सीमा से दूर हैं। इसलिए आम दुकानदार इतनी दूर मीट लेने नहीं जाता है। जिसके चलते गली-मोहल्ले में ही अवैध कत्लखाना शुरु हो जाता है। जहां से शहर के छोटे-छोटे दुकानदारों को मीट सप्लाई कर दिया जाता है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बूचड़खाना, यूपी, योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा, slaughter house, up, yogi, bjp
OUTLOOK 21 March, 2017
Advertisement