उड़ान में आईएस के लगे नारे, मुंबई में इमरजेंसी लैंंडिंग के बाद दो गिरफ्तार
खबरों के मुताबिक एक संदिग्ध व्यक्ति ने फ्लाइट के दुबई से उड़ान भरने के बाद ही आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर साथ सफर कर रहे यात्रियों ने आपत्ति दर्ज कराई। फ्लाइट के भीतर यात्रियों में भय का माहौल रहा। इस बीच फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने मामले को संभाला। इसके बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 9.15 मिनट की है जब इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में आपातकालीन परिस्थितियों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
जिस विमान में आईएस समर्थक सफर कर रहा था उसमें तकरीबन 120 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उसका सामान भी विमान से उतार दिया। इसके बाद विमान को मुंबई से कोच्चि रवाना कर दिया गया। संदिग्ध शख्स की पहचान के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
दुबई से केरल के कालीकट जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई। एक यात्री फ्लाइट के भीतर कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट के समर्थन में नारे लगा रहा था, जिसकी वजह से विमान को मुंबई में उतारे जाने का फैसला करना पड़ा। एयरपोर्ट पुलिस के डीसीपी ने बताया, 'फ्लाइट में यात्रियों के झगड़े के बारे में एयरलाइंस की तरफ से शिकायत मिली, जिसके बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।