23 February 2017
महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा में टक्कर, कांग्रेस-एनसीपी-एमएनएस का हाल बुरा
google
इस चुनाव में भाजपा-शिवसेना के अलावा कांग्रेस और मनसे के लिए भी अपनी नाक बचाने का मौका है। अब तक शिवसेना 93, भाजपा 73, कांग्रेस 22, एनसीपी 7, एमएनएस 10 और अन्य 7 सीटों पर नतीजों और रुझान में आगे हैं।
महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित 10 नगर निकायों, 25 जिला परिषदों और 283 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के नतीजों के अनुसार, सात निकायों में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, शिवसेना ने दो निकायों में बढ़त बना ली है।
इन नतीजों का सीधा असर भाजपा और शिवसेना के आगामी रिश्तों पर पड़ने की उम्मीद है। दोनों पार्टियां (भाजपा और शिवसेना) सत्ता में एकसाथ होने के बावजूद अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।