Advertisement
23 September 2016

अपनों से ही महफूज नहीं आधी आबादी की आबरू

google

एनसीआरबी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार भारत में अपराध 2015 के मुताबिक देश में पिछले साल भारतीय दंड विधान :आईपीसी: की धारा 376 के तहत बलात्कार के कुल 34,651 मामले दर्ज किये गये। इनमें से 33,098 मामलों के आरोपी पीडि़त महिलाओं के परिचित थे यानी हर 100 मामलों में से 95 में महिलाओं के जानने वालों पर ही उन्हें हवस का शिकार बनाने के इल्जाम लगाये गये।

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 में बलात्कार के 488 मामलों में महिलाओं के साथ उनके दादा, पिता, भाई और बेटे ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जबकि 891 प्रकरणों में उनके अन्य नजदीकी संबंधियों पर उनकी अस्मत को तार-तार करने के आरोप लगे। पिछले साल।,788 मामलों में बलात्कार के आरोपी पीडि़त महिलाओं के रिश्तेदार थे, जबकि 9,508 मामलों में उन्होंने अपने पड़ोसियों पर दुष्कृत्य की प्राथमिकी दर्ज करायी। नियोक्ताओं और सहकर्मियों पर 557 मामलों में बलात्कार का आरोप लगाया गया।

महिलाओं के लिव इन जोड़ीदारों, पतियों और पूर्व पतियों पर 705 मामलों में दुष्कृत्य के प्रकरण पंजीबद्ध हुए। शादी का वादा कर महिलाओं से बलात्कार के 7,655 मामले दर्ज किये गये। वर्ष 2015 में बलात्कार के अन्य 11,506 मामलोें में भी आरोपी पीडि़त महिलाओं से किसी न किसी तरह परिचित थे। वरिष्ठ महिला अधिकार कार्यकर्ता और मध्यप्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डाॅ. सविता इनामदार कहती हैं, यह बात एक सभ्य समाज के लिये बेहद शर्मनाक है कि महिलाओं से उनके सगे..संबंधी भी बलात्कार कर रहे हैं।

Advertisement

हमारा समाज लड़कियों और महिलाओं को तो तथाकथित मर्यादा में रहने के ढेरों नैतिक उपदेश देता है। लेकिन ज्यादातर लड़कों और पुरुषों को इस मामले में खुली छूट दे जाती है। इस स्थिति में बदलाव कर लड़कों और पुरुषों को महिलाओं के प्रति ज्यादा जिम्मेदार बनाया जाना चाहिये।

उन्होंने सुझाव दिया कि बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिये कानून को और कड़ा बनाये जाने की जरूरत है। इसके साथ ही, अदालतों को बलात्कार के मुकदमों में जितनी जल्दी हो सके सुनवाई पूरी करनी चाहिये और फटाफट फैसले सुनाने चाहिये। भाषा एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: महिला, बलात्‍कार, देश, एनसीआरबी, परिचित, woman, rape, relative, ncrb, data, crime
OUTLOOK 23 September, 2016
Advertisement