Advertisement
31 August 2016

भाजपा विधायक ने भगवा लैंबोर्गिनी पत्‍नी को भेंट की, उसने ऑटो को टक्‍कर मारी

भाजपा विधायक ने भगवा लैंबोर्गिनी पत्‍नी को भेंट की, उसने ऑटो को टक्‍कर मारी | गूगल

 

ठाणे में भाजपा विधायक की लैंबोर्गिनी कार से एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मसले पर हालांकि पुलिस में अब तक कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।

मीडिया के वीडियो में नजर आ रहा है कि ठाणे के समीप भायंदर में भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता की लैंबोर्गिनी कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। 

Advertisement

मेहता ने मीडिया चैनलों को बताया कि उन्होंने हाल ही में यह कार अपनी पत्नी को भेंट की थी। उन्होंने कहा कि यह एक मामूली दुर्घटना थी और कोई घायल नहीं हुआ। हादसेे के दौरान उनकी पत्नी ही कार चला रही थीं।

ठाणे (ग्रामीण) पुलिस ने बताया कि यह हादसा पिछली 28 अगस्त को हुआ। लेकिन अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

TAGS: भाजपा विधायक, ठाणे, लैंबोर्गिनी, महाराष्‍ट्र, ऑटो, टक्‍कर, हादसा, तोहफा, mumbai, thane, bjp, mla, lamborgini, gift, car, maharashtra, auto, accident, video viral
OUTLOOK 31 August, 2016
Advertisement