Advertisement
23 August 2016

गली-गली की सफाई मेरी ड्यूटी नहीं, सहयोग नहीं मिला तो पद छोड़ दूंगी : किरण बेदी

google

बेदी ने मेडिकल संस्‍थान जिपमर स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आयोजित किए गए रोड सेफ्टी मैराथन में शहर में सफाई की हालत पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मैंने अब तक 20 जगहों का दौरा किया है और इनमें कुछ अधिकारियों को छोड़ बाकी सभी अधिकारी सफाई में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसा रवैया निराशाजनक है।

नाराज बेदी ने कहा, 'यह उप-राज्यपाल की ड्यूटी नहीं है कि वह गली-गली की सफाई करे बल्कि यह लोगों की और अधिकारियों की ड्यूटी है कि वह राज्य को साफ रखने में मदद करें।'  मई के आखिर में उप-राज्यपाल बनीं पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि इस तरह का असहयोग हमेशा नहीं चलेगा। वह उम्मीद कर रही हैं कि इस महीने के अंत तक बदलाव जरूर दिखेगा।

TAGS: पुडुचेरी, स्वच्छता मिशन, उप-राज्यपाल, किरण बेदी, धमकी, kiran bedi, resign threat, clean mission, former IPS
OUTLOOK 23 August, 2016
Advertisement