Advertisement
10 April 2017

कॉमनवेल्थ खेलों पर रिपोर्ट पीएसी ने की स्‍वीकार

google

रिपोर्ट में कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी को खेलों की ऑर्गनाइजिंग कमिटी का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कड़े सवाल उठाए गए थे। गौर हो कि  आयोजन में हो रहे घोटालों की अनदेखी के मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने पर तत्‍कालीन पीएमओ दफ्तर के रवैये की भी निंदा की गई थी।

समिति ने पीएमओ से मिले उस जवाब को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि मंत्री समूह की बैठक का ब्यौरा खेल मंत्रालय दे सकता है।

उल्‍लेखनीय है कि 14 जनवरी 2005 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक का लिखित ब्योरा न दिए जाने का कारण पूछा गया था। इसके जवाब में प्रधानमंत्री दफ्तर ने कहा था कि बैठक का लिखित ब्यौरा नहीं दिए जाने की वजह खेल मंत्रालय ही बता सकता है।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार जब राष्‍ट्रीय मसलों को लेकर  प्रधानमंत्री के निर्देशों और दिशा निर्रेशन की बात आती है, तो पीएमओ को अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर डालने के बजाय उस पर कड़ी नजर रखना चाहिए था।

रिपोर्ट में कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा गया है, 'पीएमओ द्वारा यह कहा जाना कि वजह खेल मंत्रालय ही बेहतर बता सकता है, एक गोलमोल जवाब की ओर संकेत कर रहा है।'

TAGS: कॉमनवेल्‍थ गेम, पीएमओ, मनमोहन सिंह, कमेटी, pac, manmohan singh, pmo, report
OUTLOOK 10 April, 2017
Advertisement