Advertisement
02 October 2016

मोदी को चेतावनी दी, भारत कभी पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं लड़ सकता

मोदी को चेतावनी दी, भारत कभी पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं लड़ सकता | google

दीनानगर के गांव कुंडे केसल में मिले गुब्बारे के साथ एक उर्दू में लिखी चिट्ठी भी थी। गांव के नंबरदार चन्नण सिंह ने बताया कि गुब्बारा मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। इसमें उर्दू में लिखा गया है कि मोदी सुन लें,  अयूबी की तलवारें अभी हमारे पास हैं-सैयद सलाहूद्दीन। दीनानगर के एसएचओ कुलविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है।

बमियाल में एक गुब्बारा जसपाल भप्पी और राजेश कुमार के हाथ लगा। इसके साथ भी एक चिट्ठी थी। इसमें लिखा था-मोदी सरकार सुन ले, इंडिया कभी जंग नहीं लड़ सकता-पाकिस्तानी अवाम।

नरोट जैमल सिंह के एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुब्बारों की जांच शुरू कर दी है। पहले भी बॉर्डर पर इस तरह के गुब्बारे और कबूतर आते रहे हैं। पिछले साल पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर कस्बे में आतंकियों ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। हमले में एसपी समेत सात 7 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

बीते बुधवार देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकियों के लॉन्च पैड तबाह कर दिए। स्पेशल फोर्सेज के कमांडो ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हुए PoK में आतंकियों के 7 कैंप तबाह कर दिए। करीब 4 घंटे चले इस ऑपरेशन में 38 आतंकी मारे गए थे। आतंकियों को बचाने के चक्कर में इस स्ट्राइक में 2 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए। सर्जिकल अटैक के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

TAGS: भारत, पाकिस्‍तान, आतंकवाद, सीमा पार, हमला, attack, terrorism, india, Pakistan, cross border
OUTLOOK 02 October, 2016
Advertisement