Advertisement
03 March 2017

कलिखो पुल की मौत की जांच से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

google

प्रधान न्यायाधीश जे एस खेहर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एस के कौल ने कहा, माफ कीजिएगा, यह याचिका खारिज की जाती है।

निजी तौर पर जनहित याचिका दायर करने वाले वकील एम एल शर्मा ने इस याचिका को त्वरित तौर पर अधिसूचित करने का अनुरोध करते हुए कहा था कि देश की सर्वोच्च न्यायापालिका का अपमान करने की एक आपराधिक साजिश चल रही है। उन्होंने कहा, पुल के कथित सुसाइड नोट और मौत की एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

वकील द्वारा दायर याचिका में उन वकीलों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई, जो पुल की पत्नी दांग्विमसाई पुल की बात का समर्थन कर रहे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि बीती 23 फरवरी को पुल की पत्नी ने अपने पति के कथित सुसाइड नोट में कुछ पूर्व और मौजूदा नेताओं एवं संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सीबीआई या एनआईए जांच के लिए दायर अपना पत्र वापस ले लिया था।

पुल ने गत वर्ष नौ अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। उनका शव ईटानगर में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में लटका हुआ पाया गया था। भाषा

TAGS: सुप्रीम कोर्ट, कलिखो पुल, आत्महत्या, जांच, सुनवाई से इंकार
OUTLOOK 03 March, 2017
Advertisement