Advertisement
22 April 2017

एसआईटी का अवैध खनन मामले में दूसरा समन जारी, सोमवार को पेश हों दिगंबर कामत

एसआईटी का अवैध खनन मामले में दूसरा समन जारी, सोमवार को पेश हों दिगंबर कामत

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा, कामत को सोमवार (24 अप्रैल) को गोवा अपराध शाखा के विशेष जांच दल के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। उनसे अवैध खनन गतिविधि के संबंध में पूछताछ की जाएगी। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में कामत को जारी किया गया यह दूसरा समन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को 18 अप्रैल को समन भेजा गया था, लेकिन वह शहर से बाहर होने की बात कहकर जांच अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उनसे एसआईटी ने इस मामले में फरवरी 2014 में पहली बार पूछताछ की थी।

न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एम बी शाह आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2005 से 2012 तक गोवा में 35,000 करोड़ रुपये तक का अवैध खनन हुआ। यह अवैध खनन उस अवधि के दौरान किया गया जब सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में लौह अयस्क के निष्कर्षण पर रोक लगा दी थी।

TAGS: एसआईटी, अवैध खनन मामला, दूसरा समन, दिगंबर कामत, SIT, illegal mining case, second summon, Digambar Kamat
OUTLOOK 22 April, 2017
Advertisement