Advertisement
02 April 2017

स्मृति ईरानी का पीछा करने व़ाले छात्र जमानत पर रिहा, माफी मांगी

स्मृति ईरानी का पीछा करने व़ाले छात्र जमानत पर रिहा, माफी मांगी | google

आरोपी छात्रों ने अपने साथियों की ओर से भी सार्वजनिक तौर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से माफी मांगी। छात्रों ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि कृपया कर उन सभी को माफ कर दिया जाए ताकि उनका भविष्य खराब न हो।

छात्रों ने बताया कि कार में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। वह सभी मोबाइल पर सोशल मीडिया पर फनी वीडियो डालने के लिए वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान उन्हें नहीं पता चला कि उन्होंने किस गाड़ी का पीछा किया और किस गाड़ी को ओवरटेक किया। छात्रों ने स्वीकार किया कि घटना के वक्त वह सभी शराब के नशे में थे।

फिलहाल चारों छात्रों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और छात्रों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

TAGS: डीयू छात्र, माफी, पुलिस, स्मृति ईरानी, smriti irani, student, apologies
OUTLOOK 02 April, 2017
Advertisement