Advertisement
25 October 2016

सुप्रीम कोर्ट का माल्‍या को आदेश, विदेश में मौजूद अपनी संपत्ति की जानकारी दें

google

 

सुप्रीम कोर्ट ने माल्या से यह भी बताने को कहा कि डियागियो से मिले चार करोड डॉलर का उन्होंने क्या किया। इससे पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने माल्या को 24 नवंबर को उसके समक्ष हाजिर होने का समन भी जारी किया है। हालांकि कई बार विभिन्‍न अदालतों के नोटिस और समन के बावजूद माल्‍या एक बार भी अदालत में हाजिर नहीं हुए हैं।

अदालत ने यह समन विजय माल्या और उसकी कंपनी द्वारा दिये गये वचन का कथित पालन नहीं करने पर जारी किया है। इन दोनों ने वचन दिया था कि वह कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज में अपनी शेयर भागीदारी को डियाजिओ पीएलसी को हस्तांतरित नहीं करेंगे।

Advertisement

इधर बैंक अपने कर्जे को वसूलने के लिए विजय माल्‍या की संपत्ति नीलाम करना चाहते हैं। लेकिन माल्‍या की कोई भी संपत्ति अभी तक नीलाम नहीं हो पाई हैं। इसी माह माल्या के गोवा में समुद्र किनारे बने बंगले की भी नीलामी नहीं हो पाई। जिन 6 कंपनियों ने नीलामी की जानकारी लेने में रूचि दिखाई थी, वो भी बोली में शामिल नहीं हुईं। सूत्रों के अनुसार बैंक ने बंगले की कीमत बाजार भाव से काफी ज्यादा रखी थी। 

भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में 17 बैंकों का गठजोड़ किंगफिशर विला की नीलामी कर रहा था। बंगला का स्‍वामित्‍व विजय माल्या के पास है। गोवा में ये एक दर्शनीय स्‍थल है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सुप्रीम कोर्ट, विजय माल्‍या, बैंक, 9000 करोड़, विदेश, सं‍पत्ति, सार्वजनिक, supreme court, vijay malya, banks, 9000 crore, assets, reveal, order
OUTLOOK 25 October, 2016
Advertisement