Advertisement
07 October 2016

सर्जिकल स्‍ट्राइक : भाजपा विधायक ने केजरीवाल को अपशब्‍द कहे

सर्जिकल स्‍ट्राइक भाजपा विधायक ने केजरीवाल को अपशब्‍द कहे | google

विधायक रामेश्वर शर्मा ने केजरीवाल को अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल भारतीय सेना की कार्रवाई पर यकीन नहीं कर रहे हैं। उस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं केजरीवाल से कि क्या वे अपने माता-पिता की सुहागरात का भी सबूत मांगेगे, ताकि उन्हें ये यकीन हो सके कि वे उन्हीं के बेटे हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर केजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय निरूपम को घेरने के चक्कर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा को ने मर्यादा लांघना भारी पड़ सकता है। केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में दो टूक बोल चुके थे कि प्रवक्ता बोलने के लिए हैं। दूसरे उनका काम नहीं करें। रामेश्वर के बयान की सीडी प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और केंद्रीय नेतृत्व ने बुलवाई है। इसमें आपत्तिजनक बोल को लेकर पार्टी रामेश्वर से जवाब-तलब करेगी। उन्हें नोटिस भी देने की तैयारी हैं, क्योंकि वे बयान के लिए अधिकृत नहीं है।

भोपाल में अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र ने कोहेफिजा थाणे में रामेश्वर शर्मा की शिकायत की। उन्होंने पुलिस ने मांग की है कि वे भाजपा विधायक के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करे। भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी।

TAGS: भारतीय सेना, सर्जिकल स्‍ट्राइक, अरविंद केजरीवाल, भाजपा, पीएम मोदी, pm modi, arvind kejariwal, surgical strike, indian army, allegation, bjp mla
OUTLOOK 07 October, 2016
Advertisement