Advertisement
01 November 2015

छोटा राजन को लाने सीबीआई टीम इंडोनेशिया रवाना

PTI

सूत्राें ने बताया कि जकार्ता में भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव संजीव कुमार अग्रवाल ने आज उस हिरासत केंद्र में करीब आधे घंटे तक राजन से बातचीत की जहां उसे पिछले रविवार को गिरफ्तार करने के बाद से रखा गया है। पहली बार किसी भारतीय अधिकारी ने उससे जेल में मुलाकात की है। 

मुंबई में जन्मे राजन को इंटरपोल के रेड काॅर्नर नोटिस के आधार पर इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था। भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं होने की स्थिति में भारतीय अधिकारी उसका निर्वासन कराने के लिए उसकी भारतीय पहचान के बारे में इंडोनेशियाई अधिकारियों को पहले ही दस्तावेज मुहैया करा चुके हैं।

सीबीआई, मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का संयुक्त दल उसके भारत निर्वासन के लिए प्रयास करेगा। मुंबई पुलिस की ओर से उसके खिलाफ 75 मामले दर्ज हैं वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा उसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। एक समय दाउद इब्राहिम का करीबी रहा राजन 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के बाद उसका दुश्मन बन गया था। सुरक्षा एजेंसियों के पूर्व अधिकारियों की राय है कि हो सकता है कि राजन ने खराब सेहत और दाउद के गुर्गे छोटा शकील से खतरे के चलते समर्पण कर दिया हो।

Advertisement

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: छोटा राजन, अंडरवर्ल्‍ड, सीबीआई, इंडोनेशिया, बाली, गिरफ्तार
OUTLOOK 01 November, 2015
Advertisement