03 April 2017
वीरभद्र मनी लॉन्ड्रिंग मामला : ईडी ने 27 करोड़ का फार्म हाउस अटैच किया
वीरभद्र धनशोधन मामला : ईडी ने 27 करोड़ का फार्म हाउस कुर्क किया | google
एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत दक्षिण दिल्ली के महरौली में स्थित फार्महाउस को कुर्क करने के अस्थायी आदेश जारी किए।
इसने कहा कि इसकी बाजार कीमत 27 करोड़ रूपये है जबकि खातों में इसकी कीमत 6.61 करोड़ दिखाई गई है। यह संपत्ति मैपले डेजिनेशन एंड डीमबिल्ड के नाम पर है।
ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई की ओर से सिंह, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति हासिल करने के मामले में आरोप पत्र दायर करने के बाद हुई है। सीबीआई ने कथित तौर पर 10 करोड़ रूपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
Advertisement
ईडी ने 2015 में सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार पर मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून के तहत आपराधिक मामला दायर किया था। भाषा