Advertisement
11 February 2015

'आप' को इनकम टैक्स का नोटिस: कहीं यह बदले की कार्रवाई तो नहीं?

आउटलुक

 दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अवाम नाम की संस्था ने आम आदमी पार्टी पर अवैध चंदा लेने का आरोप लगाया था। यह मुद्दा चुनाव के दौरान काफी उछला था। भारतीय जनता पार्टी ने इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की थी और आप पर हवाला के ज़रिए पैसा लेने का आरोप लगाया था।

इनकम टैक्स विभाग ने आप से पूछा है कि जिन चार कंपनियों ने आप को चंदा दिया था पहली नज़र में वह फ़र्ज़ी नज़र आती हैं। आप को इन्फोलेंस सॉफ्टवेयर, गोल्डमाइन बिल्डकॉन, सन विजन एजेंसीज और स्काईलाइन मेटल एंड अलोइज नाम की कंपनी ने पचास-पचास लाख के हिसाब से कुल दो करोड़ का चंदा दिया था।

विभाग ने आप से सात सवाल पूछे हैं।

Advertisement

पहला सवाल- अगर आप को इन कंपनियों से दो करोड़ का चंदा मिला है तो उसकी पुष्टि करें।

दूसरा सवाल- क्या आप ने इन कंपनियों से और भी कोई चंदा लिया है।

तीसरा सवाल- चंदा लेने का तरीक़ा क्या था।

चौथा सवाल- जिन कंपनियों ने आप को चंदा दिया उनके मालिकों का कोई अता-पता नहीं है। पार्टी उनके बारे में विभाग को बताए।

पांचवां सवाल- उस व्यक्ति के बारे में बताएं जो पे ऑर्डर लेकर आप के पास आया था।

छठा सवाल- क्या आप ने उस व्यक्ति को कोई रसीद दी थी जो पे ऑर्डर लेकर आया था।

सातवां सवाल- जिसने आप तक पे ऑर्डर पहुंचाया उसकी तरफ से दिया गया कन्फर्मेशन लेटर दिखाएं। 

TAGS: आप, इऩकम टैक्स, नोटिस, चंदा, चुनाव
OUTLOOK 11 February, 2015
Advertisement